Showing posts with label हिंदी पत्रलेखन. Show all posts
Showing posts with label हिंदी पत्रलेखन. Show all posts

Wednesday, October 28, 2020

बैंक खाते से संलग्न मोबाईल नंबर बदलने हेतू बैंक शाखा प्रबंधक को प्रार्थना पत्र || बैंक शाखा प्रबंधक को आवेदन पत्र

●हॅलो दोस्तों, आज हम बैंक खाते से संलग्न मोबाईल नंबर बदलने हेतू बैंक शाखा प्रबंधक/मॅनजर को प्रार्थना पत्र कैसे लिखते हैं? इसका एक आसान उदाहरण देखनेवाले हैं।

●बैंक खाते से संलग्न मोबाईल नंबर बदलने हेतू बैंक शाखा प्रबंधक को प्रार्थना पत्र लिखें।

सेवा में,
श्रीमान बैंक शाखा प्रबंधक
( बैंक का नाम और पता )
दिनांक --/--/----

           विषय :- बैंक खाते से संलग्न मोबाईल नंबर                               बदलने हेतू पत्र।

आदरणीय सर/मॅडम,
      मैं आपको बताना चाहूंगा कि मैं पिछले __ वर्ष से आपकी बैंक शाखा का खाताधारक हूं। मैं अपने बैंक खाते से जुडे़ पुराने मोबाईल नंबर को बदलना चाहता हूं क्योकि मेरे पुराने मोबाईल नंबर का सीमकार्ड खो गया हैं। इस कारण से,आपकी बैंकिंग सेवाओं का लाभ मुझ तक नहीं पहुंचता हैं। इसलिए मैं अपना पुराना मोबाईल नंबर बदलना चाहता हूं।

मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मेरे बैंक खाते से जुडे़ मेरे पुराने मोबाईल नंबर को बदलकर जल्द से जल्द मेरी सहायता करें। इसके लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।

पुराना मोबाईल नंबर ---------
नया मोबाईल नंबर   ----------
बैंक खाता क्रमांक    ----------

आपका विश्वासी
[ आपका पूरा नाम ]
[ हस्ताक्षर ]


●तो दोस्तों, मैं उम्मीद करता हूं कि आपको यह आवेदन पत्र लिखने का तरीका पसंद आया होगा।

●धन्यवाद...

Tuesday, October 13, 2020

मोबाईल नंबर बँक खाते से लिंक करने हेतू आवेदन पत्र | Application to the bank manager to link mobile number to bank account

●अपने बैंक खाते को मोबाईल नंबर जोडने हेतू बैंक शाखा प्रबंधक/मॅनेजर को आवेदन पत्र लिखिए।

प्रति,
श्रीमान बैंक शाखा प्रबंधक
( बैंक का नाम )
( बैंक का पता )
दिनांक :-

       विषय :- मोबाईल नंबर बैंक खाते से लिंक करने हेतू आवेदन पत्र।

आदरणीय सर/मॅडम,
       मेरा नाम ( आपका नाम ) हैं और मैं आपके बैंक का नया खाताधारक हूं। मैं आपसे कहना चाहूंंगा कि मैं अपना मोबाईल नंबर मेरे बैंक खाते से जोडना/लिंक करना चाहता हूं क्योकि मैं SMS और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेना चाहता हूं। इसलिए मैं अपना मोबाईल नंबर और बैंक खाते की जानकारी नीचे लिख रहा हूं।

     मैं आशा करता हूं कि आप मेरे मोबाईल नंबर को मेरे बैंक खाते से लिंक/जोडकर सहयोग करेंगे। इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूंंगा।

                             धन्यवाद...

आपका विश्वासी
( आपका पूरा नाम )
( हस्ताक्षर )
बैंक खाता क्र -
मोबाईल नंबर -

तो दोस्तों, मैं उम्मीद करता हूं कि आपको यह आवेदन पत्र अच्छा लगा होगा।

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद...

Thursday, October 8, 2020

छात्रवृत्ती मिलने हेतू प्रधानाचार्य जी को प्रार्थना | Application to the principal for scholarship

छात्रवृत्ती मिलने हेतू प्रधानाचार्य जी को प्रार्थना पत्र लिखें

सेवा में,
आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय
(विद्यालय का नाम)
(विद्यालय का पता)
 दिनांक :-

         विषय :- छात्रवृत्ती मिलने हेतू प्रार्थना पत्र।


आदरणीय सर/मॅडम,

मैं आपसे कहना चाहूंंगा की मैं आपके विद्यालय में कक्षा (    ) वीं में पढ़ता हूं। पिछले साल मुझे (   ) वीं बोर्ड परीक्षा में __℅ मार्क्स मिलें थें और मैं विद्यालय में प्रथम आया था। आपके शिक्षा संस्थान से जरूरतमंद छात्रों को वित्तीय सहायता दी जाती हैं। इसी आधार पर मैं आपको यह प्रार्थना पत्र भेज रहा हूं।

आशा हैं की आप अपने संस्थान से  मुझे छात्रवृत्ती देने की कृपा करेंगे। इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूंगा।

धन्यवाद...


आपका आज्ञाकरी शिष्य
(आपका पूरा नाम)
(कक्षा - )
रोल-नंबर

Saturday, September 26, 2020

फी माफी के लिए प्रधानाचार्य जी को पत्र | हिंदी पत्रलेखन

हॅलो दोस्तों, आज हम फी माफी के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य जी को पत्र कैसें लिखते हैं? यह देखनेवाले
हैं।

◆अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य जी को स्कूल की फी माफी के लिए आवेदन पत्र लिखिए।

प्रति,
मा. प्रधानाचार्य महोदय
(विद्यालय का नाम)
(विद्यालय का पता)
दिनांक :-

         विषय :- स्कूल की फी माफी के लिए प्रधानाचार्य जी को आवेदन पत्र।

आदरणीय सर/मॅडम,
   मेरा नाम .... हैं और मैं आपके विद्यालय में कक्षा ... वीं में पढ़ता हूं। मैं आपसे विनती करता हूं की मेरी स्कूल की फी माफ किजिए क्योंकि मेरे पिताजी मेरी स्कूल फी नहीं भर सकते.मेरे पिताजी एक .... हैं और उन्हे जो पैसा मिलता उस पैसों से वे हमारा घर चलाते हैं।

मैं एक होशियार छात्र हूं और मैं मेरी पढ़ाई नहीं छोड सकता। इसलिए आपसे विनती हैं कि कृपया आप मेरी स्कूल की फी माफ किजिए | इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूंगा।

आपका आज्ञाकारक शिष्य,
आपका नाम
कक्षा :- 



धन्यवाद....

Monday, September 21, 2020

स्थानांतरण प्रमाणपत्र के लिए प्रार्थना पत्र || Application for Transfer Certificate in hindi

स्थानांतरण प्रमाणपत्र अथवा शाला त्याग प्रमाणपत्र के लिए प्रधानाचार्य जी को पत्र लिखिए।

सेवा में,
मा. प्रधानाचार्य महोदय
(विद्यालय का नाम)
(विद्यालय का पता)
दिनांक :-
       विषय :- शाला त्याग प्रमाणपत्र के लिए प्रार्थना पत्र।

आदरणीय/सर/मॅडम,
सविनय निवेदन हैं की मैं आपके विद्यालय में सन..../...में कक्षा....वीं में पढ़ता था।आपके विद्यालय से मैने अच्छे अंक से कक्षा...वीं में उत्तीर्ण की।अब मुझे आगे की पढ़ाई के लिए शाला त्याग प्रमाणपत्र की बहुत आवश्यकता हैं।

अतः आपसे नम्र निवेदन हैं की आप मेरे....इस रजिस्टर नंबर का शाला त्याग प्रमाणपत्र देने की कृपा करें।इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूंगा।
धन्यवाद...

आपका आज्ञाकरी छात्र
(आपका पूरा नाम)
कक्षा :-
रोल नंबर:-


शिक्षक दिवस पर भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय,सभी शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तो, सबसे पहले आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | मेरा नाम हैं (--------...